IGRSUP Registration

IGRSUP Registration – नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है, जैसे कि आप सभी जानते है हाल ही में उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा द्वारा स्टांप तथा पंजीकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट igrsup (igrsup.gov.in) पर संपत्ति व विवाह पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दिया गया है।

इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी संपत्ति एवं विवाह की रजिस्ट्री आसानी से ऑनलाइन Portal igrsup पर कर सकते हैं । इसके साथ ही उत्तरप्रदेश सरकार ने इस ऑनलाइन IGRSUP Portal के माध्यम  से राज्य के सिटिजन को और भी बहुत सारी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रहा है।

उत्तरप्रदेश सरकार के IGRSUP Portal से निम्नलिखित सेवाएं वर्तमान समय मे सामान्य तौर पर दी जा रही है, वह संपत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, भार मुक्त प्रमाण पत्र , बारह साल तथा विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि आदि है।

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से IGRSUP Portal के बारे में बात करेंगे, की आखिर यह IGRSUP क्या है, IGRSUP Registration, IGRSUP portal का क्या काम है, IGRSUP में अपनी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन कैसे करे, IGRSUP विवाह पंजीकरण कैसे करे, IGRSUP में सम्पत्ति कैसे सर्च करे, आदि के बारे में हम इस पोस्ट के माध्यम से विस्तार से जानेंगे तो चलिए दोस्तों हम IGRSUP portal के बारे में जानते है।

IGRSUP क्या है व इसका क्या काम है : What Is IGRSUP In Hindi

IGRSUP Portal की ऑफिसियल वेबसाइट igrsup.gov.in है, जो कि उत्तरप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी किया गया है. राज्य के नागरिकों के भलाई के लिए इसे ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, इस पोर्टल के माध्यम से उत्तरप्रदेश राज्य के नागरिक बहुत सारे सरकारी काम घर बैठे ऑनलाइन ही काम कर सकते हैं.

IGRSUP Registration

जैसे कि इस पोर्टल पर उत्तरप्रदेश के जनता अपने संपत्ति का पंजीकरण,  मैरिज रजिस्ट्रेशन, स्टैंप , पंजीकृत लेख पत्र का प्रमाण पत्र , भार मुक्त प्रमाण पत्र , बारह साला , व अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि आदि से सम्बंधित काम ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं।

IGRSUP संपत्ति पंजीकरण – IGRSUP Registration

उत्तप्रदेश की जनता सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑनलाइन पोर्टल IGRSUP का प्रयोग करके खुद लेखपत्र तैयार कर सकते है, व भारतीय स्टांप अधिनियम द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही कर सकते है।

स्टांप शुल्क उत्तरप्रदेश सरकार का राजस्व का एक स्त्रोत है, तथा जन सामान्य द्वारा IGRS UP Website में उपलब्ध सेवा हेतु आवेदन भी अपने निकटतम जनसेवा केंद्रों (UP Common Service Center) के द्वारा से शुल्क का भुगतान करके भी आसानी से कर सकते है।

  • योजना : उत्तर प्रदेश स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन विभाग IGRSUP Portal
  • शुरू किया गया : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
  • उद्देश्य : राज्य के नागरिकों को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराना
  • लाभप्रॉपर्टी : रजिस्ट्रेशन विवाह रजिस्ट्रेशन इत्यादि जैसे स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सभी सुविधाओं एक सिंगल विंडो पोर्टल पर उपलब्ध कराना ।
  • लाभार्थी : उत्तर प्रदेश का हर एक नागरिक
  • प्रमुख सुविधा : उत्तर प्रदेश संपति रजिस्ट्रेशन तथा विवाह पंजीकरण
  • Official Website : https://igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction.action

उत्तरप्रदेश संपत्ति पंजीकरण IGRSUP Portal का उद्देश्य –

वर्तमान समय मे IGRSUP Portal शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सिंगल विंडो सर्विस व समय की बचत कराने कराना है, ताकि उन्हें स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से संबंधित किसी भी छोटे व सामान्य काम के लिए ऑफिस का चक्कर कटाना न पड़े, व काम जल्द ही घर बैठे हो सके, IGRSUP Portal के बहुत सारे उद्देश्य हैं लेकिन इनमें से मुख्य उद्देश्य निम्न है-

  • IGRSUP Portal के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से संबंधित सभी काम के लिए सुविधाएं ऑनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • इस पोर्टल पर सारी जानकारी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध है जिससे धोखाधड़ी की समस्या न के बराबर है।
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार तथा उत्तर प्रदेश के नागरिकों के बीच पारदर्शिता को बढ़ावा देना है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
  • पहले लोगो को दफ्तर का चक्कर कटाना पड़ता था, पर IGRSUP Portal आ जाने से आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से ही अपनी संपत्ति का रेजिस्ट्रेशन इसके आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in से कर सकते हैं ।
  • नागरिकों का कीमती समय बचाना भी इस पोर्टल मुख्य उद्देश्य है।
  • Online IGRSUP Portal से सारे काम हो जाएंगे ।

IGRSUP Portal संपत्ति पंजीकरण के लिए ऑनलाइन नागरिक सेवाएं –

वर्तमान में जो भी उत्तर प्रदेश के नागरिक अपना संपत्ति पंजीकरण कराना चाहता हैं तब वह इसके लिए IGRSUP की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टांप एवं पंजीकरण विभाग उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण के तहत राज्य सरकार के द्वारा नागरिकों को 5 तरह की ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा जो निम्न है-

  • संपत्ति पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है।
  • औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण हेतु निवेश मित्र वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • संपत्ति खोजने का विकल्प दिया गया है।
  • संपत्ति विवरण है।
  • स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन

उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण मंडलों की सूची :

उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण मंडलों की सूची निम्न तरह से तैयार किया गया है  जिसमें लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सीतापुर, सहारनपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा, मिर्जापुर, चित्रकूट, इलाहाबाद, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, फ़ौजापुर , गौतम बुध नगर , आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, व देवीपाटन मॉडल आदि है।

IGRSUP यूपी संपत्ति पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रत :

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का एक स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • संपत्ति बेचने एवं खरीदने वाले लाभार्थियों को पहचान पत्र देना होगा।
  • निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
  • गवाहों के पहचान पत्र होना चाहिये।
  • जमीन कागजात होना चाहिए।
  • ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्र की कॉपी होना चाहिए।
  • आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।
  • मोबाइल नंबर होना चाहिए।

IGRSUP यूपी संपत्ति पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते है तब आप IGRSUP की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in  पर जाए, व निम्न स्टेप फॉलो करें-

  • आपको सबसे पहले IGRSUP के आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in सर्च करना होगा, फिर उसे ओपन करना है।
  • जैसे ही आप ओपन करते है, आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • होम पेज में आपको सम्पत्ति पंजीकरण में कुछ लिंक देखने को मिलेगा।
  • फिर आपको आवेदन करे का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जैसे ही आप उसमें क्लिक करते है आपके सामने लेख पत्र पंजीकरण पोर्टल खुलकर आ चुका है , यहां पर आप नवीन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • फिर आप अपना जनपद , तहसील , उपनिबंधक , मोबाइल संख्या, पासवर्ड , पुनः पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करे।
  • उसके बाद ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, फिर आप भर ले।
  • रेजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको फॉर्म सफल हो जाएगा।

igrs up पंजीकृत लेख पत्र का प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको IGRSUP Portal की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा, होम पेज पर आपको पंजीकृत लेख पत्र का प्रमाण पत्र का ऑप्शन के अंतर्गत पंजीकृत लैब पत्र प्रमाण पत्र का आवेदन का लिंक मिल जाएगा।
  • अब आपको पंजीकृत लेख पत्र प्रमाण पत्र का आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा ,जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, यहां पर आपको अपना जनपद उप निबंधन कार्यालय , संपत्ति का प्रकार , पंजीकरण वर्ष , पंजीकरण संख्या , पंजीकरण , आवेदन कर्ता का नाम व कैप्चा कोड आदि की जानकारी दर्ज करने हैं तथा अंदर प्रवेश करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अब आप आसानी से पंजीकृत लेख पत्र का प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

आज हमने IGRSUP Registration के बारे में जाना –

दोस्तों इस लेख में मेने IGRSUP Registration के बारे में बहुत ही अच्छे से बताया है. उश्के आलावा भी संपत्ति एव विवाह पंजीकरण, IGRSUP में सम्पत्ति कैसे सर्च करे, or IGRSUP यूपी संपत्ति पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? के बारे में बताया है. उम्मीद दोस्तों आपको यह लेख पसंद आया होगा.

इसे भी पढ़े – 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *